{"_id":"65f76a60beceace5d509f144","slug":"lok-sabha-elections-barricading-put-up-for-nomination-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-365442-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय तिराहा से लेकर कलक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग लगाई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी सहित कुल पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत होगी। 27 मार्च तक नामांकन होगा। नामांकन के लिए आयोग की तरफ प्रत्याशियों की सुविधा के लिए रिटर्निंग आफिसर की तरफ से ऑफलाइन और ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की जाएगी। नामांकन के लिए सुविधा पोर्टल पर सभी अभिलेख अपलोड किए जाएंगे।
सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। चुनाव पर निगरानी रखने के लिए कलक्ट्रेट में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों की जमानत राशि 25 हजार रुपये और अनुसूचित जनजाति के लिए 12 हजार 500 रुपये निर्धारित है। प्रत्याशी की उम्र कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। भारत का नागरिक होना चाहिए। संसद की तरफ से निर्धारित विधि के अनुरूप होना चाहिए। रविवार को सिविल लाइंस पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैरिकेडिंग का जायजा लिया। बताया गया कि नामांंकन के समय परिसर में अनाधिकृत वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।