फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha elections: Amroha of Moradabad division in the claws of Congress, bicycles will run on other seats

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के पंजे में मुरादाबाद मंडल की अमरोहा, अन्य सीटों पर दौड़ेगी साइकिल, जानें यहां का गणित

Thu, 22 Feb 2024 09:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 09:48 AM IST
सार

सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद मुरादाबाद मंडल की तस्वीर साफ हो गई। कांग्रेस अमरोहा से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। अन्य सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले इन सीटों पर दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Amroha of Moradabad division in the claws of Congress, bicycles will run on other seats
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही रस्साकसी पर बुधवार दोपहर लगे विराम को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाम को अंजाम तक पहुंच दिया। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के साथ ही मंडल की भी तस्वीर साफ हो गई। मंडल में कांग्रेस अमरोहा और अन्य सीटों से सपा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही दावेदारों ने टिकट के लिए नए सिरे से दौड़ शुरू कर दी है। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर एक माह से जुबानी जंग चल रही थी। दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे पर बयानबाजी करके एक दूसरे पर दबाव बनाने में लगे थे।
विज्ञापन


सोमवार तक सपा 17 सीटें कांग्रेस को देने की बात कर रही थी। मंगलवार को सूची जारी कर उन प्रस्तावित सीटों में से वाराणसी पर उम्मीदवार घोषित कर दिया। यही नहीं अमरोहा लोकसभा सीट पर दो प्रभारी भी बना दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार दोपहर सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देखने मुरादाबाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ तौर पर गठबंधन होने की बात कही। हालांकि, उस वक्त उन्होंने ये साफ नहीं किया था कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी और किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

लेकिन लखनऊ पहुंचकर उन्होंने सारी तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस के हिस्से में प्रदेश की 17 लोकसभा सीटें आईं। इसमें मंडल की सिर्फ अमरोहा लोकसभा सीट है। बाकी पांच सीटें सपा के खाते में गई है।

गठबंधन की तस्वीर साफ होने के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट से दावेदारी पेश करने वालों की कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ने की उम्मीद टूट गई है। यही हाल अमरोहा लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का है।

 

सपा से लोकसभा टिकट के दावेदार

  • मुरादाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन, कांठ विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी।
  • रामपुर लोकसभा सीट से मोहम्मद आसिम रजा, अब्दुल सलाम, नसीम अहमद।
  • बिजनौर लोकसभा सीट से रुचिवीरा, कपिल गुर्जर, शाहिद मंजूर।
  • नगीना लोकसभा सीट से मनोज पारस की पत्नी, मनोज कुमार, यशवीर सिंह।

संभल से डॉ. बर्क पहले ही घोषित हो चुके हैं उम्मीदवार

मंडल की छह लोकसभा सीटों में से पांच पर सपा चुनाव लड़ेगी। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, नगीना सीट शामिल है। इसमें से संभल लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को पार्टी पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 

पिछले तीन लोकसभा चुनावों में सपा के प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र             2009                          2014                         2019
मुरादाबाद              हाजी रिजवान                   डॉ. एसटी हसन              डॉ. एसटी हसन
रामपुर                   जयाप्रदा नसीर                अहमद आजम खां           -----
संभल                    इकबाल महमूद               डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क     डॉ. बर्क
अमरोहा                 महबूब अली                    हुमैरा अख्तर                 ------
बिजनौर                यशवीर शाहनवाज राणा       ---                              -----      
नगीना                  यशवीर सिंह                      यशवीर सिंह                 -----  
नोट : 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा में गठबंधन था। अमरोहा, बिजनौर और नगीना सीट से बसपा के उम्मीदवार मैदान में थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed