{"_id":"5c9caa72bdec2213eb738357","slug":"lok-sabha-elections-2019-women-commission-notice-to-firoz-khan-remark-on-bjp-candidate-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया प्रदा के खिलाफ टिप्पणी पर बुरे फंसे सपा नेता, महिला आयोग ने भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जया प्रदा के खिलाफ टिप्पणी पर बुरे फंसे सपा नेता, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Thu, 28 Mar 2019 04:41 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता फिरोज खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चुनावी पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है नेताओं के बयान भी राजनीतिक माहौल को गर्मा रहे हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन जब राजनीतिंक रंजिश में अपना फायदा तलाशने के लिए नेता अपनी सीमाओं को लांघ जाते हैं तो अजीब स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खां को नोटिस जारी किया है। कहा जा रहा है कि फिरोज खां ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुई अभिनेत्री जया प्रदा को लेकर सांकेतिक रूप से अभद्र और विवादित टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जया प्रदा पहले समाजवादी पार्टी में थी और अब भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। चूंकि फिरोज खां भी समाजवादी पार्टी से हैं और रामपुर में उनकी पार्टी से दिग्गज नेता आजम खां चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
चर्चाएं हैं कि इस बार जया प्रदा के आजम खां के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला एकतरफा नहीं रहा गया है। माना जा रहा है कि सपा नेता फिरोज खां ने इसी पृष्ठभूमि में जया प्रदा पर निशाना साधा है लेकिन वे अपनी शाब्दिक मर्यादा को भूल बैठे। इसलिए महिला आयोग ने उनकी टिप्पणी पर नोटिस जारी कर दिया है।