{"_id":"5cbe11b2bdec2213e6490eda","slug":"lok-sabha-elections-2019-rampur-will-be-the-most-sensitive-adg-will-go-for-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर सबसे संवेदनशील, एडीजी खुद जाएंगे निगरानी करने, डीआईजी रहेंगे पीलीभीत-बदायूं दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर सबसे संवेदनशील, एडीजी खुद जाएंगे निगरानी करने, डीआईजी रहेंगे पीलीभीत-बदायूं दौरे पर
Tue, 23 Apr 2019 12:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जया प्रदा-आजम खान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयानबाजी के लिए चर्चित समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अभिनेत्री रहीं जयाप्रदा की जुबानी जंग से रामपुर लोकसभा क्षेत्र सर्वाधिक संवेदनशील हो गया है। एडीजी खुद वहां शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए लगे हुए हैं। मंगलवार को वह बदायूं होते हुए रामपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुरादाबाद, बदायूं और संभल को भी संवेदनशील माना जा रहा है।
विज्ञापन
रामपुर से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर आजम खां खुद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो भाजपा ने उनके मुकाबले पूर्व सांसद सिने स्टार जयाप्रदा को उतारा है। इससे रामपुर का मुकाबला रोचक हो गया है। हाल ही में जयाप्रदा को लेकर दिए गए आजम के विवादित बयान के बाद दोनों ओर से जुबानी जंग तेज हुई है। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक भी खासे जोश में हैं। ऐसे में खुफिया अमले और एजेंसियों ने रामपुर को लेकर इनपुट जारी किया है।
विज्ञापन
यहां का चुनाव बरेली जोन में सबसे संवेदनशील माना जा रहा है और दिल्ली-लखनऊ की नजर भी यहां लगी है। रामपुर में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए उच्चाधिकारी गंभीर हैं। इसी सिलसिले में एडीजी जोन अविनाश चंद्र भी मंगलवार को रामपुर जाकर वहां के संवेदनशील बूथों पर मतदान का जायजा लेंगे। एडीजी बरेली में चुनाव प्रक्रिया देखने के बाद बदायूं होते हुए मुरादाबाद और फिर रामपुर जाएंगे। साथ ही कमिश्नर के साथ डीआईजी बरेली, बदायूं और पीलीभीत में चुनाव का जायजा लेंगे। विषम परिस्थितियों में अधिकारियों का यह कार्यक्रम बदल सकता है।
विज्ञापन