फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Elections 2019: Five Candidates nomination papers rejected in Rampur

रामपुर में प्रसपा उम्मीदवार समेत पांच के नामांकन पत्र खारिज, अब 12 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 06 Apr 2019 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Five Candidates nomination papers rejected in Rampur

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। इसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के संजय सक्सेना भी शामिल हैं। उनकी ओर से पूरे प्रस्तावक प्रस्तुत नहीं किए गए थे।

विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को नामांकन दाखिल होने के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिलाधिकारी टांडा घनश्याम त्रिपाठी ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी संजय सक्सेना को दस प्रस्तावक देने थे, जबकि उन्होंने महज चार ही प्रस्तावक दिए थे। ऐसे में उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, जन सेवा सहायक पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह को भी दस प्रस्तावक देने थे, लेकिन उन्होंने प्रस्तावकों में एक अपना नाम भी शामिल कर लिया था, जिसके बाद उनका नामांकन पत्र भी खारिज कर दिया गया। इसके अलावा मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी मोहम्मद आजम सैफी, निर्दलीय संजय कुमार अरोड़ा, कृपाल सिंह का नामांकन पत्र भी खारिज हो गया। इनके प्रस्तावक भी पूरे नहीं थे, तो प्रविष्टियां गलत थीं। रामपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें से पांच के नामांकन खारिज हो गए। अब 12 प्रत्याशी बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed