{"_id":"5cbcb576bdec2213fa1fcc01","slug":"lok-sabha-elections-2019-controversial-statement-of-congress-candidate-jp-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी जेपी सिंह का विवादित बयान, बोले- मैंने सीता रसोई के नाम पर चंदा उगाही की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी जेपी सिंह का विवादित बयान, बोले- मैंने सीता रसोई के नाम पर चंदा उगाही की
Mon, 22 Apr 2019 12:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जेपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस मेजर जेपी सिंह ने दो दिन पहले संभल में एक प्रेस कॉन्फ्रेस में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें मेजर ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद विध्वंस की बात आई तो मैंने सोचा चुनाव करीब है कुछ तो करना चाहिए। मैंने अपनी गाड़ी में बाहर से खरीदा चकला बेलन बांध लिया। राम और सीता की मूर्ति को उसके पास रख दिया। फूलों से सजा कर सीता की रसोई का चकला बेलन बताया। इसमें लोगों ने तीन लाख तक का चंदा दिया।
विज्ञापन
जिससे उन्होंने चुनाव लड़ा। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गया। उस समय अखबारों में छपा इन्होंने सीता की रसोई का चकला बेलन चुरा लिया। आज जब मेजर जेपी सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जो गलत प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता आ ही नहीं रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो बस्ता व एक लाख रुपये लेकर चंपत हो गया है।
विज्ञापन