फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 Congress manifesto is like ISI document says yogi in moradabad

कांग्रेस का घोषणापत्र आईएसआई का दस्तावेज, सपा-बसपा गठबंधन को वोट देना राष्ट्रद्रोह: योगी

Fri, 05 Apr 2019 07:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Congress manifesto is like ISI document says yogi in moradabad
पीएम मोदी से बातचीत करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

तीर्थंकर महाविद्यालय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध बौद्धिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र को आईएसआई का दस्तावेज बताया दिया। राष्ट्रवाद और विकास को एनडीए शासन का मूल मंत्र बताते हुए योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सपा-बसपा गठबंधन को वोट देना राष्ट्रद्रोह है। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर टीएमयू प्रेक्षागृह में पहले से तय पांच सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने लगभग अपने 70 मिनट के संबोधन में राष्ट्रवाद, आतंकवाद, देश की सुरक्षा, परिवारवाद और अवसरवादी गठबंधन के मुद्दों पर विपक्ष को घेरते हुए जमकर हमला बोला। भारत को प्राचीन काल से उपासना पद्धति, खानपान, बोलाचाल की भिन्नता के बावजूद एक राष्ट्र बताते हुए योगी ने कहा कि वामपंथी ताकतों की मंशा देश को तोड़ने की रही है। वह देश को अलग-अलग राष्ट्रों में विभक्त करने की वकालत करते रहे। उन्होंने केरल में नामांकन दाखिले के जुलूस में मुस्लिम लीग के झंडे लहराने पर भी तीखा प्रहार किया। 
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के जुलूस में कोई तिरंगा दिखा? देश के विभाजन के लिए मुस्लिम लीग को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस को भी उसी मानसिकता से ओतप्रोत पार्टी बताया। योगी ने कहा कि देश को सुरक्षा सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलिब्धयों में कैराना जैसे स्थानों से पलायन रोकना, बहू-बेटियों को छेड़खानी से बचाने को एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन के साथ ही उद्योगों के लिए माहौल को अनुकूल बनाना बताया। योगी ने मोदी सरकार की भी उपलब्धियां बाकायदा आंकड़ों के साथ गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed