{"_id":"5ca3363ebdec22146e0fa9ba","slug":"lok-sabha-elections-2019-azam-khan-filed-nomination-from-rampur-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां ने रामपुर सीट से किया नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़ देख बोले- जीत पक्की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां ने रामपुर सीट से किया नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़ देख बोले- जीत पक्की है
Tue, 02 Apr 2019 04:02 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
रामपुर सीट से नामांकन दाखिल करने जाते हुए आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने मंगलवार को भारी दल बल के साथ रामपुर सीट से नामांकन किया। सपा नेता आजम खां नामांकन के लिए जिला कार्यालय पहुंचे। रामपुर का चुनावी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है क्योंकि इस सीट से मौजूदा सांसद जया प्रदा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में डटी हैं। तो वहीं रामपुर को सपा नेता आजम खां का गढ़ माना जाता है और वह वर्तमान में रामपुर सीट से विधायक भी हैं।
विज्ञापन
नामांकन कार्यालय के लिए जैसे ही आजम खां अपने लश्कर के साथ जिला कार्यालय पहुंचे तो उनके समर्थक 'आजम जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। अपने समर्थकों के बीच आजम भी जोश से लबरेज नजर आए। उन्होंने समर्थकों से अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
इसके बाद जोश से भरपूर आजम खां ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद जैसे ही आजम बाहर आए उनके समर्थक एकबार फिर जोरशोर से नारेबाजी करने लगे और इसके बाद आजम का काफिला वहां से रवाना हो गया।
विज्ञापन