फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok sabha election 2019: FIR registered on Sp leader Azam khan for controversial statement

भड़काऊ भाषण देने में फंसे आजम खां, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Apr 2019 11:27 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर (मुरादाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर (मुरादाबाद) Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: FIR registered on Sp leader Azam khan for controversial statement
आजम खां (File) - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आजम खां भड़़काऊ भषाण देने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फंस गए हैं। मिलक विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक सप्ताह के अंदर आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां ने रविवार (7 अप्रैल) को सैफनी में एक जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि आजम खां ने अपने भाषण में संवैधानिक पदों पर बैठे गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों के खिलाफ अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आजम खां ने अपने भाषण से लोगों को भड़काने, ईवीएम के प्रति लोगों में अधिकारियों की सत्यनिष्ठा को गलत सिद्ध करने का प्रयास किया है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन


इस मामले में मिलक विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की तहरीर के आधार पर शाहबाद कोतवाली में आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (जी), लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 और 135/2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले आजम खां पर सोमवार को टांडा में और इससे पहले स्वार में भी मुकदमा दर्ज किया था। आजम खां के खिलाफ पिछले एक सप्ताह में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed