{"_id":"5cbeb1cabdec22145e483989","slug":"lok-sabha-election-2019-300-evm-deteriorating-information-from-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 300 नहीं 3 ईवीएम थे खराब, डीएम ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 300 नहीं 3 ईवीएम थे खराब, डीएम ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Tue, 23 Apr 2019 12:52 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के रामपुर से 300 ईवीएम खराब होना की सूचना आ रही थी। इस सीट से भाजपा की जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के आजम खान आमने-सामने हैं। वहीं रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि 300 नहीं 3 ईवीएम खराब थीं। इन्हें बदल दिया गया है। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए ट्वीट किया था कि पूरे देश में ईवीएम खराब हो रही हैं या भाजपा के लिए मतदान हो रहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि ईवीएम के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 से ज्यादा ईवीएम बदली गई हैं।
विज्ञापन
50 हजार करोड़ के चुनाव कार्यक्रम में यह एक आपराधिक लापरवाही है। क्या हमें जिलाधिकारी पर विश्वास करना चाहिए, या कुछ और बड़ी गड़बड़ी है। मालूम हो कि आज उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
रामपुर लोकसभा सीट पर 300 ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही थी। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा और सपा उम्मीदवार आजम खान हैं आमने-सामने हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लिए मतदान बढ़ाने के लिए ईवीएम खराब की गई।