फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha 2024: Congress maintained silence on SP ticket announcement, state committee asked list contenders

Lok Sabha 2024: सपा के टिकट घोषित होने पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी, प्रदेश कमेटी ने मांगी दावेदारों की सूची

Fri, 02 Feb 2024 03:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। सपा ने यूपी में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुरादाबाद मंडल की संभल सीट पर डॉ शफीकुर्रहमान बर्क को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। सपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Congress maintained silence on SP ticket announcement, state committee asked list contenders
लोकसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की तरफ से संभल सीट के लिए टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं ने चुप्पी साध ली है लेकिन कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में मुरादाबाद मंडल ऐसा रहा, जहां 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक सीट भी नसीब नहीं हुई। इसका मुख्य कारण सपा के साथ बसपा और रालोद का गठबंधन था।

विज्ञापन


2024 के लोकसभा चुनाव में सपा से बसपा अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। सपा ने बसपा की जगह कांग्रेस और रालोद का गठबंधन बनाया है लेकिन गठबंधन की बैठक से पहले सपा ने 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें मुरादाबाद मंडल की एक सीट संभल शामिल है।

विज्ञापन

 

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने किसी प्रकार रामपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। सपा के प्रत्याशी घोषित होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि वह कुछ नहीं बोलेंगे। पार्टी आलाकमान से सीट शेयरिंग के मामले में वार्ता चल रही है लेकिन कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के माध्यम से मुरादाबाद मंडल का दौरा कर चुकी है।

भाजपा के खिलाफ हर मुद्दे पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जारी रखे हुए है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कर रहे हैं।इधर सपा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि सपा प्रदेश में 70 सीटें जीतेगी।

 

मुरादाबाद मंडल पर इंडिया गठबंधन का कब्जा होगा। भाजपा कुछ नहीं कर पाएगी। सपा ने प्रत्येक विधानसभा में अपने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के जिलाध्यक्षों ने दावेदारों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है।

 

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावेदारों की सूची मांगी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुरादाबाद मंडल के प्रत्येक जिलों के जिलाध्यक्षों से दावेदारों की सूची मांगी है। सूची में दावेदारों का बायोडाटा दिया जाएगा। इसमें मोबाइल नंबर, उम्र, राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियां, पता, जाति, शिक्षा, लोकसभा एवं जनपद का नाम शामिल होगा। कांग्रेस की प्रदेश स्तर की कमेटी दावेदारों के बारे में मंथन करेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। इसी कारण प्रत्येक ब्लॉक में दो फरवरी से कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed