{"_id":"5e3491208ebc3e4b5868502d","slug":"locoshed-city-news-mbd338294945","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन खराब होने से रुका गार्डर रखने का कार्य, लोकोशेड पुल पर दौड़ते रहेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन खराब होने से रुका गार्डर रखने का कार्य, लोकोशेड पुल पर दौड़ते रहेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल निर्माण में लोहे के भारी गार्डर रखने के लिए लगाई गई क्रेन पहले दिन ही दगा दे गई। वह गार्डर उठाते समय ही खराब हो गई। इंजीनियरों की टीम ने क्रेन ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसका परिणाम यह रहा है कि एक और दो फरवरी को लिया गया मेगा ब्लाक रद्द कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन रद्द कर दिया। अब लोकोशेड पुल पर अन्य दिनों की तरह ही वाहन गुजरेंगे। गार्डर रखने के लिए अब रेलवे मुख्यालय से दोबारा ब्लाक मांगा जाएगा।
लोकोशेड पुल के बराबर में बनाए जा रहे नए पुल पर ट्रैक के ऊपर गार्डर रखने के लिए रेलवे मुख्यालय से एक और दो फरवरी को ब्लाक लिया लिया गया था। जिसके लिए रेलवे अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार सुबह से ही साइट पर पहुंच गए थे। क्रेन निकालने के लिए कंटेनर डिपो की दीवार तक भी तुड़वा दी थी। ताकि क्रेन निकालने में दिक्कत न हो। शुक्रवार रात जैसे ही क्रेन से गार्डन उठाने शुरू किए गए, क्रेन में फाल्ट आ गया। क्रेन भारी भरकम गार्डर को पूरा नहीं उठा पाई। इससे तत्काल काम रोक दिया गया। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि इसके चलते रेलवे ने अपना ब्लाक कैंसल कर दिया है। इस कारण शनिवार और रविवार को गार्डर रखने का कार्य नहीं हो पाएगा। जिस कारण रूट डायवर्जन भी रद्द कर दिया गया है। अब वाहन पहले ही तरह ही शनिवार और रविवार को चलते रहेंगे।