{"_id":"5ffd731d6b0def5c7759ded1","slug":"locals-protest-against-mla-rajbala-during-inauguration-of-power-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बिजलीघर के भूमि पूजन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बिजलीघर के भूमि पूजन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
Tue, 12 Jan 2021 03:33 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजबाला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिजलीघर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एसडीएम समेत तमाम अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव पट्टी फजीलाबाद में दस एमवीए के बिजलीघर बनने के लिए सोमवार को भूमि पूजन रखा गया था। इस भूमि पूजन में भाजपा विधायक राजबाला को शिरकत करनी थी। भूमि पूजन से पूर्व विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस बिजलीघर का विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान, लेखपाल ने गलत भूमि का प्रस्ताव कर दिया है। इस बिजलीघर के बनने से गांव की ओर से जाने वाले जंगल का रास्ता बंद हो जाएगा और गांव के जल की निकासी भी बंद हो जाएगी।
इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर जाने से रोक दिया। नाराज ग्रामीणों ने विधायक हाय-हाय के नारे लगाए और विधायक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह और कोतवाल शिवचरन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इनको भी ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत में ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। इस दौरान एसडीएम ने विद्युत विभाग से नक्शा मांगा।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने दूसरी ओर से रास्ता देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान विधायक राजबाला भी अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंच गईं। नाराज ग्रामीणों ने विधायक के भूमि पूजन में बैठने का विरोध किया और महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।
भूमि पूजन में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हर्ष कुमार, विधायक पति दिलीप सिंह लोधी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान महिलाओं ने फेंकी मिट्टी
पट्टी फजीलाबाद में बिजलीघर निर्माण के विरोध में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। भूमि पूजन के दौरान लगातार महिलाएं विरोध करती रहीं। विरोध के बीच ही विधायक राजबाला प्रशासनिक और बिजली अधिकारियों के साथ पूजन के दौरान हो रहे हवन में आहुति दे रहे थे उस वक्त महिलाओं ने मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया।
मिट्टी आने के बाद विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हड़बड़ा गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा लिया। स्थिति को देखते हुए विधायक ने पुरोहित से जल्दी भूमि पूजन करने के लिए कहा। बाद में वहां से विधायक हट गईं।
विधायक राजबाला ने इस मामले को लेकर कहा कि विरोध प्रदर्शन जो था वह कब्जे को लेकर था, बिजलीघर के पास से सड़क जा रही है। ग्रामीण चाहते हैं कि वहां कब्जा बना रहे, ऐसा तो हो नहीं सकता कि सरकारी काम हो रहा और कब्जा बना रहे।
इनका रास्ता निकाल दिया गया है। इनका कब्जा हटवा दिया है तो इन्हें बुरा लग रहा है। अच्छा काम हो रहा है, बिजलीघर बन रहा है। सब खुश हैं, कुछ लोगों को छोड़कर पूरा गांव हमारे साथ है।
मिट्टी आने के बाद विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हड़बड़ा गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा लिया। स्थिति को देखते हुए विधायक ने पुरोहित से जल्दी भूमि पूजन करने के लिए कहा। बाद में वहां से विधायक हट गईं।
विधायक राजबाला ने इस मामले को लेकर कहा कि विरोध प्रदर्शन जो था वह कब्जे को लेकर था, बिजलीघर के पास से सड़क जा रही है। ग्रामीण चाहते हैं कि वहां कब्जा बना रहे, ऐसा तो हो नहीं सकता कि सरकारी काम हो रहा और कब्जा बना रहे।
इनका रास्ता निकाल दिया गया है। इनका कब्जा हटवा दिया है तो इन्हें बुरा लग रहा है। अच्छा काम हो रहा है, बिजलीघर बन रहा है। सब खुश हैं, कुछ लोगों को छोड़कर पूरा गांव हमारे साथ है।