फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Loan not repaid in 22 years, notice of Rs 1.76 crore issued to ten defaulters

Moradabad News: 22 साल में नहीं चुकाया ऋण, दस बकायेदारों को 1.76 करोड़ का नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Loan not repaid in 22 years, notice of Rs 1.76 crore issued to ten defaulters
मुरादाबाद। अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित युवाओं ने स्वरोजगार के लिए 22 साल पहले टर्मलोन योजना के तहत ऋण लेने के बाद उसकी अदायगी नहीं की। शासन ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनसे ऋण वसूली की तैयारी की है। जिले में ऐसे 10 बड़े बकायेदारों से ऋण वसूली के लिए अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि. की ओर से 1.76 करोड़ रुपये बकाया होने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लि. दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1995 से 2009 के बीच टर्मलोन योजना शुरू की थी। जिससे ऋण लेकर युवा रोजगार कर सकें। योजना के तहत लोन की धनराशि अदायगी के लिए विभाग द्वारा बकायेदारों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन उसके बाद भी अधिकांश बकायेदारों ने ऋण की अदायगी समय से नहीं की। अब विभाग की ओर से जिले के 10 बड़े बकायेदारों की सूची भेजी गई है, जिसके आधार पर इन 10 बड़े बकायेदारों पर ही 1.76 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन टाॅप टेन बकायेदारों ने 16.85 लाख रुपये का ऋण लिया था और करीब 6.86 लाख रुपये ही जमा किए गए। इनमें से अधिकांश लाभार्थियों ने वर्ष 1997 से 2003 के बीच की अवधि में ऋण लिया था। इतने समय बाद भी लोन जमा न किये जाने के कारण ब्याज सहित धनराशि करीब 1.76 करोड़ हो गई। शीघ्र ऋण जमा न करने पर आरसी जारी करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed