{"_id":"6a4ac33c35696adbf706da11","slug":"llb-only-85-out-of-2989-students-passed-how-are-the-colleges-to-be-run-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-940771-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी : 2989 विद्यार्थियों में महज 85 पास... कैसे करें कॉलेजों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी : 2989 विद्यार्थियों में महज 85 पास... कैसे करें कॉलेजों का संचालन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम सिर्फ ढाई फीसदी रहा है। स्थिति यह है कि 26 कॉलेजों के 2989 विद्यार्थियों में से सिर्फ 85 विद्यार्थी ही पास हो सके हैं। छह कॉलेजों का परिणाम शून्य है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रबंधक-प्राचार्यों का कहना है कि विद्यार्थी फीस वापस मांग रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थति में कॉलेजों का संचालन चुनौतीपूर्ण हो गया है।
मुरादाबाद मंडल में 38 लॉ कॉलेज संचालित हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 17 से 28 फरवरी तक एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। काफी जद्दोजहद के बाद 28 जून को विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया। इस परिणाम को देखकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा और वह लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को हुई स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन की बैठक में प्राचार्यों ने 26 कॉलेजों के परिणाम के आंकड़ों को रखा। एलएलबी पाठ्यक्रम में लगभग 2989 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। इसमें से सिर्फ 85 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी तरह बीए एलएलबी में लगभग 907 विद्यार्थी उपस्थित रहे थे। इनमें से 44 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से छह कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर 563 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन एक भी विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं है। इस मामले में विश्वविद्यालय अधिकारियों ने आठ जून तक कॉलेजों से विद्यार्थियों की सूची मांगी है। ताकि विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों और कॉलेजों के प्रबंधकों की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जा सकें।
कॉलेज संकाय विद्यार्थी उत्तीर्ण
हबीबी कॉलेज एलएलबी 66 00
न्यू सैनिक कॉलेज ऑफ लॉ एलएलबी 264 03
बीए एलएलबी 132 02
लोकमनी लॉ कॉलेज एलएलबी 120 00
बीए एलएलबी 120 02
बिलाल कॉलेज एलएलबी 114 04
बीए एलएलबी 104 08
एशियन लॉ कॉलेज एलएलबी 60 04
बीए एलएलबी 120 03
लॉर्ड महावीरा लॉ कॉलेज एलएलबी 220 04
तेजो सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज एलएलबी 125 00
मुरादाबाद लॉ कॉलेज एलएलबी 120 00
संभल लॉ कॉलेज एलएलबी 120 00
अमरोहा कॉलेज ऑफ लॉ एलएलबी 151 04
बीए एलएलबी 111 03
आरएसएम लॉ कॉलेज एलएलबी 23 05
कुंदन सिंह मेमो. लॉ कॉलेज एलएलबी 116 03
मॉडल लॉ कॉलेज चंदौसी एलएलबी 198 15
बीए एलएलबी 66 05
यूनिक कॉलेज एलएलबी 98 03
ग्रामोदय लॉ कॉलेज एलएलबी 100 04
सरदार पटेल लॉ कॉलेज एलएलबी 12 00
एमडीएस लॉ कॉलेज एलएलबी 98 03
बीए एलएलबी 45 02
चांदपुर लॉ कॉलेज एलएलबी 41 02
एसबी कॉलेज बिजनौर एलएलबी 100 03
बीए एलएलबी 100 03
हाशमी लॉ कॉलेज एलएलबी 131 03
बीए एलएलबी 127 14
गुलशन सिंह लॉ कॉलेज एलएलबी 28 02
धामपुर लॉ कॉलेज एलएलबी 156 04
कृष्णा लॉ कॉलेज एलएलबी 280 10
अब्दुल शमी लॉ कॉलेज एलएलबी 50 03
नार्थ इंडिया लॉ कॉलेज एलएलबी 100 03
जेके मॉर्डन लॉ कॉलेज एलएलबी 98 03
बीए एलएलबी 90 02
(कॉलेज संचालकों व प्राचार्यों से प्राप्त आंकड़ें)
वर्जन...
इस परिणाम की वजह से कॉलेज बंद करने तक की नौबत आ चुकी है, क्योंकि नए पंजीकरण हो नहीं रहे हैं और पुराने विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में पढ़ना नहीं चाहते हैं। विद्यार्थी हमसे जो सेमेस्टर (दूसरा सेमेस्टर) बीत गया है, उसकी भी फीस वापस मांग रहे हैं। ऐसे में कॉलेजों का संचालन कैसे कर पाएंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष अशोक चौधरी, अध्यक्ष, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन
हमारी यह मांग है कि एलएलबी के अलावा बीए एलएलबी, बीए, बीएससी, बीकॉम व परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी उनका परिणाम देखने की सुविधा मिलनी चाहिए। इस परिणाम के बाद कॉलेजों की स्थिति चिंताजनक है।
सचिव अशोक यादव, सचिव, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन