फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Little painters gave the message of environmental protection by painting

Moradabad News: नन्हे चित्रकारों ने पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 04 Jun 2024 06:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 04 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Little painters gave the message of environmental protection by painting
मुरादाबाद। बेतहाशा गर्मी ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्कुलर अर्थव्यवस्था और स्वच्छ हवा की थीम पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह पेंटिंग पिछले दस दिनों में छोटे-छोटे बच्चों ने बनाकर तैयार की थीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद के सहयोग से छात्र/छात्राओं द्वारा पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर बना कर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डॉ.जेएन तिवारी ने किया। डॉ. जेएन तिवारी ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी होगी, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। विद्यालय प्रबंधक एपी शमशेरी और नवनीत गोस्वामी एडवोकेट ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी देश के पर्यावरण को बचाने की हैं और हमें जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि हम सजग नहीं हुए तो परिणाम घातक होंगे। इसके लिए आप और हम ज़िम्मेदार होंगे। इस लिए हमको जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी होगी और पृथ्वी की रक्षा करनी होगी। प्रदर्शनी में पोस्टर बनाने वाले छात्र और छात्राओं में अनामिका गुप्ता, समृद्धि गोस्वामी, ध्रुव, प्रिंस, केशव, स्वतंत्र सैनी, ज्ञानदीप, देवांश गोस्वामी, जिनिशा सिंह, अदम्या सिंह आदि शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने मनुष्य अपनी लापरवाही और दिखावे के लिए पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहा है। पेड़ों का अंधाधुंध कटान, अव्यवस्थित औद्योगिक इकाइयां, निर्माण कार्य आदि को दिखाया। प्रदर्शनी में विशेष सहयोग पंकज शर्मा, मो. शारिब, पवन पाल, राकेश वर्मा, विशाल का रहा। प्रदर्शनी को डॉ नवनीत गोस्वामी के निर्देशन किया गया है। प्रदर्शनी में विशेष सहयोग प्रीतम सिंह का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed