Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   List of Sanskrit board examination centers published; opportunity to raise objections todayList of Sanskrit board examination centers published; opportunity to raise objections today

Moradabad News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची प्रकाशित, आपत्ति के लिए आज मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
List of Sanskrit board examination centers published; opportunity to raise objections todayList of Sanskrit board examination centers published; opportunity to raise objections today
अमरोहा। संस्कृत बोर्ड की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाओं के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनपदीय समिति की ओर से निर्धारित केंद्रों की सूची पांच नवंबर को प्रकाशित कर दी गई है। इसके बाद चयनित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति और प्रत्यावेदन देने के लिए छह नवंबर तक का समय मिला है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सात नवंबर को आपत्तियों का परीक्षण कर संस्तुति सहित प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी प्रारूप में जिले के पांच विद्यालयों को प्रस्तावित केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला, आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज अमरोहा, श्रीमद् दयानंद संस्कृत विद्यालय चोटीपुरा, श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमरोहा और राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा शामिल हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों की धारण क्षमता और उपलब्ध फर्नीचर के आधार पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का आकलन किया गया है। समय-सारिणी के अनुसार मंडलीय समिति संशोधन और परिवर्धन के बाद अंतिम रूप से अनुमोदित केंद्रों की सूची 15 नवंबर तक परिषद के सचिव को उपलब्ध कराएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रस्ताव की एक प्रति परिषद की ई-मेल आईडी पर भी भेजनी होगी। परिषद ने पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed