फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   List of proposed polling stations and booths released

Moradabad News: प्रस्तावित मतदान केंद्रों और बूथों की सूची जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
List of proposed polling stations and booths released
- 23 अक्तूबर तक तक मांगी गई आपत्ति-सुझाव
विज्ञापन

- दो नवंबर को केंद्रों-बूथों की फाइनल सूची होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे प्रशासन ने जिले के मतदान केंद्रों और बूथों का सत्यापन करने के बाद प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। प्रस्तावित सूची में 2685 बूथ और 1208 आठ केंद्र शामिल किए गए हैं। जिस पर 23 अक्तूबर तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद दो नवंबर को फाइनल सूची जारी दी जाएगी।

एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) का कार्यक्रम जारी होने के बाद दो दिन में जिले के बूथों का सत्यापन कर लिया गया। सोमवार को डीएम अनुनय झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या पर चर्चा के बाद प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई। डीएम ने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिसे जनसामान्य और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची देख सकते हैं। यदि किसी को सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह 23 अक्तूबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed