{"_id":"6297c1ca6a084229153d5151","slug":"link-and-kathgodam-express-will-run-five-days-in-week-city-news-mbd4300497175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में पांच दिन चलेंगी लिंक और काठगोदाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में पांच दिन चलेंगी लिंक और काठगोदाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। देहरादून से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इससे प्रयागराज और काठगोदाम का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक इन ट्रेनों संचालन सिर्फ तीन दिन हो रहा था। इसके चलते दोनों ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है।
लिंक एक्सप्रेस में अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच भी लगाया जाएगा। यह जानकारी एक जून को उत्तर रेलवे ने अपने पत्र में दी है। लिंक एक्सप्रेस का सप्ताह में पांच दिन संचालन आठ जून से शुरू होगा। जबकि काठगोदाम एक्सप्रेस सात जून से पांच दिन दौड़ेगी।
ज्ञात हो कि वर्तमान में ज्यादातर ट्रेनें रद्द होने और भीड़ अधिक होने के चलते रेलयात्री परेशान हैं। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली, पंजाब, सहारनपुर, वाराणसी, बिहार, असम, गोरखपुर, कानपुर आदि जाने के लिए यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। भीड़ के कारण स्लीपर बोगियों में भी अनारक्षित यात्री भरे रहते हैं। यदि रेलवे किसान एक्सप्रेस और अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को कोविड से पहले की तरह चलाए तो काफी यात्रियों की समस्या हल हो सकती है।