फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Like Seema Sachin love story across the border in Moradabad Julie came from bangladesh for Ajay

एक और 'सीमा': अजय के प्यार में बांग्लादेश से आई, 11 साल की बेटी भी थी संग; पर भारत का लाल हुआ फरेब का शिकार

Mon, 17 Jul 2023 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

एक साल पहले जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई थी। जूली के पास पासपोर्ट और वीजा था। यहां आकर जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद अजय के साथ शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Like Seema Sachin love story across the border in Moradabad Julie came from bangladesh for Ajay
जूली और अजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन की प्रेम कहानी की सुर्खियों के बीच मुरादाबाद में भी ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाले टैक्सी चालक अजय और बांग्लादेश की जूली के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई। उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अजय से शादी कर ली। तीन माह पहले जूली अजय को अपने साथ बांग्लादेश ले गई। अब अजय ने वहां से अपने लहूलुहान हालत में फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

भोजपुर के बीजना गांव निवासी सुनीता पत्नी रामचंद्र अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस के गौतम नगर नया गांव में किराये के मकान में रहती हैं। सुनीता की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। सुनीता ने बताया कि बड़ा बेटा अजय टैक्सी चालक है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए बांग्लादेश के गाजीपुर निवासी जूली से दोस्ती हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों बातचीत करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई थी। जूली के पास पासपोर्ट और वीजा था। यहां आकर जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद अजय के साथ शादी कर ली थी। जूली करीब पंद्रह दिन यहां रुकी और वह फिर से बांग्लादेश चली गई थी। 

विज्ञापन

कुछ दिन बाद फिर से जूली यहां आकर अजय के साथ रहने लगी थी। सुनीता ने बताया कि करीब तीन माह पहले जूली ने कहा कि उसका वीजा समाप्त होने वाला है। वह वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए बांग्लादेश जाने की बात कहने लगी। उसने अजय से कहा कि वह उसे बांग्लादेश बॉर्डर तक छोड़ आए। इसके बाद वह वीजा की अवधि बढ़ाने के बाद वापस आ जाएगी। 

सुनीता ने बताया कि 15 दिन बाद उसके बेटे ने फोन किया और कहा कि जूली बॉर्डर पर कुछ रुपये खर्च कर मुझे बांग्लादेश ले आई है। पंद्रह दिन बाद वह आ जाएगा। इसके बाद से अजय का परिवार से कोई संपर्क नहीं आया है। अब वहां एक नंबर से अजय से अपने फोटो भेजे हैं। जिसमें वह लहूलुहान हालत में दिख रहा है। उसने मदद की गुहार लगाई है। 

सुनीता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे को बांग्लादेश से वापस बुलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सिविल सीओ सिविल लाइंस और एलआईयू को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed