फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Light and sound show to begin at Constitution Park on Ambedkar Jayanti

Moradabad News: आंबेडकर जयंती से संविधान पार्क में शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Light and sound show to begin at Constitution Park on Ambedkar Jayanti
मुरादाबाद। शहर को आंबेडकर जयंती पर एक नया तोहफा मिलने जा रहा है। बुद्धि विहार स्थित संविधान साहित्य पार्क में लंबे समय से प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो सोमवार से शुरू होगा। आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम इस आयोजन को खास बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।
शो के दौरान अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें आकर्षक लाइटिंग, एलईडी प्रोजेक्शन और दमदार साउंड इफेक्ट्स के जरिए भारतीय संविधान के निर्माण की गाथा, स्वतंत्रता संग्राम के अहम पल और देश के महान नेताओं के योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आंबेडकर जयंती पर शुरू हो रहा यह शो न केवल लोगों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारतीय संविधान के विषय में बताएगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह शो रोजाना शाम सात बजे आयोजित किया जाएगा। इस पहल से मुरादाबाद को एक नया पर्यटन और ज्ञान का केंद्र मिलने की उम्मीद है, जहां लोग इतिहास को करीब से समझ सकेंगे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed