फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   life imprisonment in murder

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment in murder
मुरादाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर गोली मारकर पत्नी की हत्या करने वाले मुलजिम पति को एफटीसी तृतीय अविनाश कुमार सिंह की अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित भी किया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मझोला थाने में 26 मार्च 2016 को श्यामवीर ने नितेश निवासी नेता कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया गया था कि नितेश से उसकी बेटी भावना की शादी हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर नितेश ने भावना को गोली मार दी थी। दो माह तक अस्पताल में महिला का इलाज चला था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ पहले जानलेवा हमले की रिपोर्ट। इसके बाद हत्या की धारा भी केस में जोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपी नितेश के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट तृतीय अविनाश कुमार सिंह की अदालत में चली। जिसमें सरकार की ओर से एडीजीसी सुरेंद्र पाल सिंह ने पक्ष रखा और मुलजिम को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाही के आधार पर मुलजिम को पत्नी की हत्या में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed