फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Life imprisonment for two for killing ex-pradhan in election rivalry

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या करने में दो को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two for killing ex-pradhan in election rivalry
चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से मुख्य आरोपी जेल में ही है, जबकि दूसरे को जमानत मिल गई थी। फैसला आने के बाद उसे भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये घटना बछरायूं थानाक्षेत्र में 24 जनवरी 2019 को हुई थी। मूलरूप से क्षेत्र के मुसल्लेपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान सुनील शर्मा अपने परिवार के साथ मंडी धनौरा में रहते थे। उनके परिजन गांव में ही रहते हैं। मोहल्ला हीरानगर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ टोपी और सुनील शर्मा के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश थी।
विज्ञापन

इस मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शर्मा अपने बेटे यशी शर्मा के साथ 24 जनवरी 2019 को स्कूटी पर सवार होकर मंडी धनौरा से पूजन का समान पहुंचाने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कमालपुर काजी गांव के पास पहुंचे, तभी रास्ते में जितेंद्र सिंह उर्फ टोपी ने अपने साथी भूदेव सिंह निवासी गांव हसनपुर कलां थाना डिडौली के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में रोक लिया और सुनील शर्मा को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। परिजन घायल सुनील शर्मा को इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शर्मा के जीजा मुकेश शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ टोपी को जमानत नहीं मिली सकी थी। जमानत मंजूर होने पर भूदेव सिंह जेल से बाहर आ गया था।

यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार चतुर्थ की अदालत में विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी ने मुकदमे में पैरवी की, जबकि बछरायूं थाने के पैरोकार राजवीर सिंह ने साक्ष्य जुटाने में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ टोपी और भूदेव सिंह को दोषी करार दिया था। मंगलवार को दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed