{"_id":"689e494bec2eab77f50f0b23","slug":"let-us-all-sing-the-national-anthem-together-today-at-peeli-kothi-square-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-709212-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आइए सब मिलकर पीली कोठी चौराहा पर आज करें राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आइए सब मिलकर पीली कोठी चौराहा पर आज करें राष्ट्रगान
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की श्रंखला में शुक्रवार 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान होगा। पीलीकोठी चौराहा पर सुबह 8:30 बजे हूटर बजेगा। कुछ ही क्षणों में जन-गण-मन की ध्वनि कानों के जरिए हृदय में प्रवेश करने लगेगी। शहर के नागरिक इस आयोजन में शामिल होकर मातृभूमि को नमन करेंगे।
सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होकर आइए सभी भारत मां को प्रणाम करें। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी इस आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी। उनकी अगुवाई में पीलीकोठी चौराहा में मौजूद शहर के गणमान्य नागरिक राष्ट्रगान गाएंगे। 52 सेकंड के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सभी वाहन अपने स्थान पर रोक दिए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी राष्ट्रगान में शामिल होंगे। राष्ट्र को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए सभी शहरवासी पीलीकोठी चौराहा पर सादर आमंत्रित हैं।