{"_id":"6a24864069b3d852720a613d","slug":"less-on-the-spot-resolution-of-complaints-more-assurances-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115605-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिकायतें का मौके पर समाधान कम, आश्वासन ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिकायतें का मौके पर समाधान कम, आश्वासन ज्यादा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सीडीओ मृणालिनी अविनाश जोशी के नहीं आने पर एसडीएम प्रीति सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने बताया कि कार्य की व्यस्तता के कारण सीडीओ नहीं आ सकीं। सीडीओ की अनुपस्थिति के कारण कई फरियादी निराश होकर लौट गए।
एसडीएम को 58 फरियादियों ने समस्याएं बताईं। जिसमें तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें बिजली, चकमार्ग पर अवैध कब्जे और भूमि संबंधी थीं। मौके पर सीओ आशीष प्रताप सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार लोकेश कुमार आदि रहे।
उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि काफी समय से जनपद स्तर के अधिकारी ठाकुरद्वारा के समाधान दिवस में नहीं आ रहे हैं। इससे लोग निराश हैं। उन्होंने डीएम और एसएसपी से इस संबंध में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
चकमार्ग पर अवैध कब्जे की समस्या का समाधान न होने पर दूसरी बार यहां पर आया हूं। दो मई को भी इस बारे में शिकायत की थी। जांच कराने का आश्वासन मिला है।- यशवंत सिंह, गांव कालाझंडा
-- -- -- -
20 फरवरी से चक मार्ग पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा हूं। लेखपाल चकमार्ग की पैमाइश कर देते हैं लेकिन आरोपी फिर चकमार्ग पर लगे हद्दे तोड़कर उस पर कब्जा कब्जा कर लेते हैं।- प्रीतम सिंह, गांव रूपपुर
-- -- -- -- -- -- -
गांव कालाझंडा के व्यक्ति ने तीन वर्ष पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे, पर वह वापस नहीं दे रहा। समस्या का समाधान न होने पर तीसरी बार समाधान दिवस में शिकायत की, जिस पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। - रघुनाथ सिंह चौहान, गांव मुनीमपुर
-- -- -- -- -- -- -- --
कुछ लोगों द्वारा रास्ते को बंद करने की शिकायत दूसरी बार की। 30 मई को भी उन्होंने इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी को जांच कार्यवाही का आदेश दिए हैं। - त्रिमल सिंह, किशनपुर गांवड़ी
फोटो 3 से 6 तक, कैप्शन फोटो के साथ