फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   leoperd outed from gagan after 22 hours

22 घंटे की मशक्कत से निकला जलकुंभी में फंसा तेंदुआ, डीयर पार्क में तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
leoperd outed from gagan after 22 hours
कांठ (मुरादाबाद)। ग्रामीणों के घेरे से भाग कर गांगन नदी की जलकुंभी में फंसे तेंदुए को करीब 22 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। तेंदुए के शरीर का पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। सोमवार तड़के वन विभाग की टीम उसे डीयर पार्क मुरादाबाद ले आई। वहां उपचार के दौरान करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग की टीम मृत तेंदुए को इंडियन वेट्रिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली ले गई।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मुरादाबाद और अमरोहा जनपद की सीमा से गुजर रही गांगन नदी के किनारे रविवार सुबह करीब छह बजे गांव मल्हपुर खईया नजराना के कुछ किसानों ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तेंदुए की घेराबंदी की लेकिन वह भाग निकला और कुछ दूरी पर गांगन नदी की जलकुंभी में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर जिला वन अधिकारी सूरज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही अमरोहा जनपद की वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों ने पूरी रात के साझा प्रयास से 22 घंटे बाद सफलता पाई। सोमवार तड़के करीब चार बजे जेसीबी से गांगन नदी में रास्ता बनवाकर जलकुंभी में फंसे तेंदुए को बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया और पाया कि तेंदुए के शरीर का पीछे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। उपचार के लिए उसे मुरादाबाद के डीयर पार्क लाया गया, यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी डीएफओ सूरज को दी गई। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी सरोप सिंह रावत, डिप्टी रेंजर कांठ वीरेंद्र सिंह टीम केे साथ मृत तेंदुए पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आईवीआरआई) बरेली भेजा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

लकवे के कारण आधा धड़ निष्क्रिय होने का अनुमान
कांठ। वन क्षेत्राधिकारी मुरादाबाद सरोप सिंह रावत ने बताया कि ऐसा लगा रहा था कि जैसे ज्यादा देर पानी में रहने के कारण लकवे से तेंदुए का आधा धड़ निष्क्रिय हो गया। वहीं डिप्टी रेंजर कांठ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि यदि किसी ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीटा है तो इसकी भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि इसकी पुष्टि होती है तो संबंधितों के खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से रास्ता बनाना था अंतिम विकल्प
कांठ। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास किए। जलकुंभी के पास जाल लगाया गया था। इसी के साथ एक पिंजड़ा मुरादाबाद और दूसरा पिंजड़ा अमरोहा जनपद की सीमा में लगाया था। तेंदुए के लिए नदी में लकड़ियों की बल्लियों से एक अस्थायी रास्ता भी बनाया
था। जिससे तेंदुआ स्वयं इन बल्लियों के सहारे निकल सके। शरीर काम न करने के कारण वह निकल नहीं पाया। अंत में जेसीबी से नदी में रास्ता बनाया गया और यहां झाड़ियों व जलकुंभी को हटवाया गया, तब कहीं जाकर तेंदुए को निकाला जा सका। संवाद

वर्जन
22 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद तेंदुए को तो नदी की जलकुंभी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन दुख की बात है कि उसकी जान नहीं बच पाई। तेंदुए के पीछे का आधा धड़ काम नहीं कर रहा था। डीयर पार्क लाकर तेंदुए का उपचार भी कराया गया, लेकिन इसके बद भी उसकी मौत हो गई।
- सूरज, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed