{"_id":"697136ca56ee1ec610090b03","slug":"leopards-were-spotted-in-three-villages-of-chhajlet-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112081-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छजलैट के तीन गांवों में दिखाई दिए तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छजलैट के तीन गांवों में दिखाई दिए तेंदुए
विज्ञापन
कांठ। छजलैट क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है।
मंगलवार की रात छजलैट के गांव शुक्ला निवासी जयवीर सिंह के घर के पास फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। कुछ ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में उसकी वीडियो भी बनाई है। नेमप्रकाश सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां दो दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
चार दिन पहले तेंदुए ने शुक्ला पुलिया के पास एक नील गाय के बच्चे को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर छजलैट के ही गांव ऐदलपुर जोगिया सिहाली और रम्पुरा में भी अलग-अलग तेंदुए दिए हैं।
सूचना पाकर तीनों स्थानों पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुओं की तलाश में कॉम्बिंग की। यहां कई जगह तेंदुए के पंजों के निशान भी टीम को मिले। जिस पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया और पंपलेट का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि छजलैट क्षेत्र में ऐदलपुर जोगिया सिहाली, रम्पुरा और शुक्ला में तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। जिस पर टीम के साथ तीनों स्थानों पर पहुंचकर जांच की गई। तेंदुओं के होने की भी पुष्टि हुई है और पंजों के निशान भी मिले हैं।