{"_id":"6aa70e031840e125380b2be7","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-in-malakpur-semli-14-captured-so-far-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-991963-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मलकपुर सेमली में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, अब तक 14 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मलकपुर सेमली में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, अब तक 14 पकड़े गए
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में रविवार को वन विभाग को एक और सफलता मिली। मलकपुर सेमली गांव में पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। इसके साथ ही तीन अगस्त से चल रहे अभियान में अब तक 14 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 13 तेंदुए ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र और एक कांठ क्षेत्र से पकड़ा गया है।
मलकपुर सेमली में तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि क्षेत्र में निगरानी और गश्त अभी जारी है। वन विभाग के अनुसार ठाकुरद्वारा क्षेत्र के करीब 40 संवेदनशील गांवों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तेंदुओं की तलाश के लिए वन विभाग ने बड़ी संख्या में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं। हालिया जानकारी के अनुसार 46 पिंजरे सक्रिय हैं और ड्रोन व कैमरा ट्रैप से भी निगरानी की जा रही है। तीन अगस्त से शुरू हुए अभियान के दौरान तेंदुओं के हमलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। दो तेंदुओं की सड़क हादसों में मौत भी हो चुकी है। ऐसे में नए तेंदुए के पकड़े जाने के बावजूद वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में गश्त और निगरानी जारी रखी है। डीएफओ डॉ. विनय पांडे का कहना है कि पकड़े गए तेंदुए को मुरादाबाद के डियर पार्क में रखा गया है। यहां से मेडिकल परीक्षण के बाद इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।