{"_id":"69c8462723facb1a8603d605","slug":"leopard-spotted-with-two-cubs-in-sugarcane-field-in-salempur-kanth-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112976-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ के सलेमपुर में गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ के सलेमपुर में गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
कांठ। गांव सलेमपुर के जंगल में शनिवार को गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई दिया। जिन्हें देखकर किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी लेकिन सूचना देरी से मिलने के कारण शनिवार को टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई।
कांठ के गांव सलेमपुर के रहने वाले नरोत्तम सिंह यादव किसान हैं। उनका खेत फजलाबाद के जंगल में है। जिसमें गन्ना खड़ा हुआ है। शनिवार को नरोत्तम सिंह यादव व अन्य खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। जहां उन्हें खेत में एक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने कुछ आगे जाकर देखा तो वहां तेंदुए के दो शावक भी थे। जिन्हें देख मौके पर मौजूद किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने मोबाइल से एक शावक का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन सूचना देरी से मिलने और शाम का समय होने के कारण वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सलेमपुर निवासी किसान के खेत में तेंदुआ और दो शावक देखे जाने की सूचना मिली है। देरी के कारण टीम नहीं जा पाई, रविवार को टीम के साथ जाकर देखा जाएगा। उन्होंने किसानों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने सूचना देने की अपील की है। इधर तेंदुआ और दो शावक दिखाई देने से गांव सलेमपुर सहित फजलाबाद, भंकरी, पाइंदापुर, रामसराय, राजीपुर खद्दर, गढ़ी, सिकंदराबाद आदि गांवों के गामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है।