फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard spotted in Faridnagar and Sarkada Karim as well.

Moradabad News: फरीदनगर और सरकड़ा करीम में भी दिखाई दिया तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Faridnagar and Sarkada Karim as well.
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर के पूर्व प्रधान अतीक अहमद ने बताया कि गांव में ताला वाले कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई देता है। चार दिन पहले उसे कब्रिस्तान के पास स्थित दरगाह की देखरेख करने वाले सलीम ने भी देखा था। तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी गई थी। उनका कहना है कि अभी तक वन विभाग की टीम गांव में नहीं आई है। उधर गांव सरकड़ा करीम के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह यादव ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुआ देखा जा रहा है। पास में ढेला नदी है वहां पर भी तेंदुआ दिखाई देता है लेकिन अभी तक तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है।
विज्ञापन


-------

बैजनाथपुर में नलकूप के पास शाम को तेंदुआ दिखने से मची खलबली
ठाकुरद्वारा। गांव बैजनाथपुर के पास शनिवार को तेंदुआ दिखने से खलबली मच गई। एक महीने पहले गांव से कमालपुरी खालसा जाने वाले मार्ग पर खालिया नदी की पुलिया के पास एक मृत तेंदुआ मिला था। शाम को करीब 6:00 बजे गांव बैजनाथपुर से अब्दुल्लापुर लेदा जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर 50 मीटर दूर नलकूप के पास तेंदुआ खड़ा हुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखने से इस मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बंद रहा। गांव के प्रशासक महेश सिंह ने बताया कि तेंदुआ गांव के आसपास रोजाना कभी पश्चिम तो कभी दक्षिण दिशा में दिखाई दे रहा है। कमालपुरी खालसा के श्मशान के पास कीकर का वन है और उसमें गिलोय की बेल बड़े पैमाने पर फैल गई है जिससे वहां बड़ा वन जैसा लगता है। उनका दावा है कि इसी में तेंदुआ रहता है। महेश सिंह का कहना है कि वन विभाग को सूचित करने के बाद भी विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तेंदुआ दिखने के बाद उन्होंने फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी है। लगातार तेंदुआ दिखने से गांव में डर का माहौल है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं जिससे उनके कृषि संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed