फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard snatches calf from farmer's home; panic ensues.

Moradabad News: किसान के घर से बछड़े को उठाकर ले गया तेंदुआ, खौफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard snatches calf from farmer's home; panic ensues.
कांठ। किसान के घर में बंधे बछड़े को तेंदुआ उठाकर ले गया। किसान ने तेंदुआ का पीछा भी किया, लेकिन वह उसे लेकर खेत में चला गया। सुबह बछड़े का अधखाया शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


कांठ के गांव बीचपुरी (असगरीपुर) निवासी गुड्डू शर्मा का घर गांव के बाहर खेत में बना हुआ है। शुक्रवार को आधी रात के बाद करीब तीन बजे तेंदुआ उसके घर में घुस आया और उसने गाय के पास बंधे बछड़े पर अचानक हमला कर दिया। आहट होने पर सो रहे परिजन भी जाग गए, उन्होंने तेंदुए को ललकारा तो वह बछड़े को अपने जबड़े में दबाकर ले गया। गुड्डू शर्मा और उनके परिजनों ने तेंदुए का पीछा भी किया लेकिन वह रात के अंधरे में बछड़े को लेकर गुम हो गया। शनिवार की सुबह कुछ दूरी पर ही खेत में बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह और वन दरोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं टीम ने जांच-पड़ताल कर ग्रामीणों को भी जागरूक किया। साथ ही उस स्थान को भी देखा, जहां बछड़े का शव पड़ा था। डिप्टी रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही पंपलेट भी वितरित किए गए हैं। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि यदि कहीं पर तेंदुआ दिखाई दे तो वह इसकी सूचना अवश्य ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed