फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard reached the city border

Moradabad News: शहर की सरहद पर पहुंचा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard reached the city border
पाकबड़ा। शहर से सटे लोधीपुर राजपूत गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तेंदुआ किसान अर्जुन मलिक के घर में घुस गया। तेंदुए को देखकर घर में मौजूद लोगों में शोर मचाया तो तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। बृहस्पतिवार रात तेंदुआ फिर दिखा तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए तो तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने बताया कि बुधवार रात गांव निवासी प्रदीप कुमार के घर से उनका पालतू कुत्ता तेंदुआ उठा कर ले गया था। सुबह ग्रामीणों को कुत्ता मृत अवस्था में खेत में मिला। बृहस्पतिवार की सुबह फिर से तेंदुआ अर्जुन मलिक के घर के घुस गया। गांव निवासी अमर जीत सिंह ने बताया कि पहले तेंदुआ खेतों तक आता था, लेकिन अब घरों में घुस रहा है। शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारी पिंजरा नहीं लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

------------

असदुल्लापुर में तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला

ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव असदुल्लापुर में बुधवार देर रात तेंदुआ धर्म सिंह के घर में घुस गया। तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया और मार डाला। सुबह कुत्ता दिखाई न देने पर धर्म सिंह ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। तलाश करने पर जंगल में कुत्ते का अधखाया शव मिला। सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर एमपी सिंह टीम के साथ पहुंच गए। तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अकेले खेतों न जाने की अपील की। डिप्टी रेंजर ने कहा कि जल्द ही पिंजरा लगवाया जाएगा। वहीं गांव निवासी भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि तेंदुए ने तीन माह पहले गांव निवासी अमन पर हमला कर दिया था। जल्द से जल्द पिंजरा लगवाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed