फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard pugmarks found in field; panic among villagers.

Moradabad News: खेत में मिले तेंदुए के पैर के निशान, ग्रामीणों में मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard pugmarks found in field; panic among villagers.
पाकबड़ा। लोधीपुर राजपूत से कैलसा रोड पेट्रोल पंप जाने वाले मार्ग पर गिंदौड़ा गांव के पास खेत में शनिवार को तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पैरों के निशान की फोटो मोबाइल में कैद कर वन विभाग को सूचना दी। शाम को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गिंदौड़ा गांव में डालचंद ने खेत ठेके पर ले रखा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत पर काम करने पहुंचे थे। खेत की मिट्टी गीली होने के कारण उस पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। डालचंद ने निशान देखकर आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में गिंदौड़ा समेत आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पैरों के निशान देखकर उनके तेंदुए के होने की आशंका जताई। इसकी जानकारी गिंदौड़ा, लोधीपुर राजपूत, बागड़पुर समेत आसपास के गांवों में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के ग्रुपों के माध्यम से भी लोगों को सतर्क किया गया। ग्रामीणों से रात में खेतों पर अकेले नहीं जाने और लाठी-डंडे व टॉर्च साथ रखने की अपील की गई। साथ ही देर शाम के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के पैरों के निशान मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम शाम को मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने पैरों के निशानों की जांच की। घटना के बाद से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर एक बार फिर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed