फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard kills calf in Sherpur Patti village; panic among residents.

Moradabad News: शेरपुर पट्टी गांव में तेंदुए ने बछिया को बनाया शिकार, लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills calf in Sherpur Patti village; panic among residents.
ठाकुरद्वारा। गांव शेरपुर पट्टी में बृहस्पतिवार की रात तीन बजे एक तेंदुआ ने किसान की पशुशाला में घुसकर एक बछिया को अपना शिकार बनाया। शुक्रवार को दिन में भी तेंदुआ गांव के आसपास घूमता हुआ देखा गया। तेंदुए के कारण आसपास के गांवों भी दहशत है। शुक्रवार शाम शेरपुर पट्टी पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में गांव के आसपास के जंगल में कांबिंग की। ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

तेंदुआ बृहस्पतिवार की रात तीन बजे गांव के गजपाल सिंह की पशुशाला में घुस गया। उसने पशुशाला की बाहर बंधी बछिया को अपना शिकार बनाया। शुक्रवार सुबह सात बजे जब किसान का परिवार पशुशाला में पहुंचा तो वहां पर बछिया का अधखाया हुआ शव मिला। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव के ठाकुर सिंह, प्रीतम सिंह, विकास कुमार, घासीराम, रमेश कुमार, दिवेश कुमार, सतपाल सिंह आदि ने प्रदर्शन कर वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि तेंदुआ गांव के आसपास पांच दिन से दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले गांव में घुसकर सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को उठाकर जंगल में ले गया था। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे यशपाल के गन्ने के खेत के पास घूमता हुआ मिला। पांच दिन पहले गांव के मोतीराम अपने गन्ने के खेत में घास काट रहे थे तभी अचानक तेंदुआ वहां आ गया और वह घास को छोड़कर गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि जिस तरीके से बछिया को खाया है ऐसा तेंदुए द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया गया है। पंपलेट भी बांटे गए हैं। इस दौरान वन दरोगा पीयूष जोशी और मदन सिंह व वन रक्षक कल्पना आदि शामिल थे। इससे पहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर 112 डायल पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जांच की थी।

---------
वन विभाग के जवाहर नवोदय विद्यालय और लेदा में लगे पिंजरे खाली
ठाकुरद्वारा। वन विभाग ने 20 दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुआ देखने पर पिंजरा लगाया था। चार दिन पहले गांव अब्दुल्लापुर लेदा में कब्रिस्तान के पास तेंदुआ देखने पर पिंजरा लगाया गया लेकिन अभी तक इन पिंजरों में तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है। दोनों स्थानों पर लगे पिंजरे खाली हैं। रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि वन विभाग के पास तीन पिंजरे हैं। इस समय दो लगे हुए हैं। तीसरा पिंजरा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed