फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard issue dominates BKU (Tikait) tripartite talks with officials.

Moradabad News: भाकियू टिकैत की अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता में छाया तेंदुओं का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard issue dominates BKU (Tikait) tripartite talks with officials.
कांठ। किसानों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की मध्यस्थता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में क्षेत्र में मौजूद तेंदुओं का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने तेंदुओं को लेकर व्याप्त दहशत के बीच खेतों में काम करने को लेकर असमर्थता जताते हुए तेंदुओं को पकड़वाने के लिए अधिक से अधिक पिंजरे लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुओं के आतंक और इनके दिखाई देने के कारण किसानों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। ऐसे में फसलों की देखभाल नहीं हो पा रही है। वन विभाग को उचित प्रबंध करते हुए तेंदुओं को पकड़वाने के लिए अधिक पिंजरे लगवाने चाहिए। वार्ता में दीवान चीनी मिल अगवानपुर, अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के अधिकारियों से कांठ को पांच-पांच पिंजरे बनवाकर देने को कहा गया। इसके अलावा वार्ता में किसानों ने बिजली का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। किसानों ने आगामी सीजन में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल देने, क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म बड़े करने, गन्ना सर्वे, मृदा परीक्षण केंद्र खुलवाने, गेहूं की बोआई से पहले नहरों की साफ-सफाई कराने, नगर में अतिक्रमण से निजात दिलाने और प्रमुख चौराहों, तिराहों पर गोल चक्कर बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से सभी समस्याओं और मांगों पर मौजूद अधिकारियों से समीक्षा कर निस्तारण का आश्वासन दिया। वार्ता में एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिराज मलिक, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह, वन रक्षक नीटू चौहान, एडीओ कृषि सनोज कुमार, स्योहारा चीनी मिल से राजीव चौधरी आदि समेत भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम बिश्नोई पंकज, जिला सचिव डॉ. सुशील कुमार यादव, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, नौबत सिंह, धर्मपाल सैनी, पुलकीत सिंह, अंश ढिल्लो, भविष्य बिश्नोई, अजय सिंह, अनोज कुमार, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--फोटो सं. 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed