फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard devoured a dog in Kanth

Moradabad News: कांठ में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a dog in Kanth
कांठ (मुरादाबाद)। तेंदुए ने बृहस्पतिवार की रात गांव गुलड़िया स्थित श्री बाला जी दरबार एवं कमलनाथ आश्रम के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। सुबह आश्रम के पास ही कुत्ते के अवशेष पड़े मिले। तेंदुए के खौफ से डरे ग्रामीणों ने बन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के करीब छह किलोमीटर की दूरी पर खादर क्षेत्र के गांव गुलड़िया में श्री बाला जी दरबार एवं कमलनाथ आश्रम स्थित है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे आश्रम परिसर में बैठे कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आश्रम के सेवक दौड़कर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया और निवाला बना लिया। शुक्रवार की सुबह कुत्ते के अवशेष आश्रम के पास ही पड़े मिले। जिससे ग्रामीणों के साथ ही आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में दहशत है।
विज्ञापन

आश्रम के संस्थापक संत बाबा तेजराम उर्फ कमलनाथ ने बताया कि रात करीब नौ बजे आश्रम में राम स्तुति, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व आरती के बाद सेवक मौजूद थे। जबकि पालतू कुत्ता परिसर में हैंडपंप के पास बैठा था। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। सेवकों के पहुंचने पर तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ा जाए, वरना किसी श्रद्धालु पर भी हमला कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed