फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard cub taken to Lion Safari Etawah in a special vehicle

Moradabad News: विशेष वाहन से लायन सफारी इटावा ले जाया गया तेंदुए का शावक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub taken to Lion Safari Etawah in a special vehicle
मुरादाबाद। छजलैट में गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के शावक को एंबुलेंस सुविधा वाले वाहन से इटावा लायन सफारी भेजा गया है, ताकि वहां विभागीय विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में उसकी जान को बचाया जा सके। डॉक्टरों की सलाह पर उसे 1500 रुपए प्रति लीटर कीमत वाले विशेष प्रकार के दूध की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

छजलैट कस्बे के पास सोमवार को एक गन्ने के खेत में तेंदुए का शावक मिला था, जिसकी उम्र गुरुवार को करीब छह दिन हुई है लेकिन मां से बिछड़ जाने के कारण उसकी जान बचाना वन विभाग के लिए भी मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिनों से वन विभाग ने उसे डियर पार्क में रखा था। डाक्टरों की निगरानी में उसे गाय का दूध पिलाया जा रहा था, लेकिन जब यह मामला लखनऊ वन मंत्रालय तक पहुंचा तो उसे विशेषज्ञों की देखरेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी अविनाश पांडेय ने बताया कि शावक की जान बचाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लायन सफाई इटावा से बात की गई थी, इसी आधार पर उसे विशेष प्रकार का दूध भी मुहैया कराया गया, जिसकी कीमत करीब 1500 रुपए लीटर है। उसे गुरुवार को एक विशेष चिकित्सीय सुविधाओं वाले वाहन से वन विभाग के स्टाफ की टीम लायन सफारी इटावा लेकर गई है। जहां उसे विभागीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में रखा जाएगा। वन्य अभ्यारण्य का माहौल भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed