फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard confronts teenage girl who went to fetch fodder in Bahapur, Ballia; she saves her life by raising an alarm.

Moradabad News: बहापुर बलिया में चारा लेने गई किशोरी के सामने आया तेंदुआ, शोर मचाकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard confronts teenage girl who went to fetch fodder in Bahapur, Ballia; she saves her life by raising an alarm.
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में सोमवार सुबह चारा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किशोरी घबरा गई और शोर मचाने लगी। उसके शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया और किशोरी की जान बच गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। आक्रोशित ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों और जंगल की ओर तेंदुए की तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन




गांव निवासी रामकिशोर की 17 वर्षीय बेटी नेमवती सोमवार सुबह चारा लेने के लिए खेत की ओर गई थी। बताया गया कि वह खेत में पहुंची तो आसपास की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक उसके सामने आ गया। तेंदुए को देखते ही किशोरी घबरा गई। उसने शोर मचाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर तेंदुआ वहां से झाड़ियों की ओर भाग गया। किशोरी किसी तरह सुरक्षित घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के तेंदुआ दिखाई देने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर पहले से ही डर बना हुआ था। घटना के बाद उनका आक्रोश भी सामने आया। कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों और जंगल की ओर निकल गए और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। आसपास के खेतों और झाड़ियों में काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन



पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से तेंदुए की तलाश में जंगल और खेतों में अकेले न जाने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया और क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के निशान और अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। ग्रामीणों को खेतों में जाते समय सतर्क रहने और झाड़ियों व गन्ने के खेतों में अकेले प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

बहापुर बलिया गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में पहले से दहशत है। हाल के दिनों में तेंदुए के हमलों में लोगों की जान जाने के बाद ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। सोमवार को किशोरी के सामने तेंदुआ आने की घटना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियां आबादी और खेतों के आसपास लगातार दिखाई दे रही हैं। ऐसे में उसे जल्द पकड़ना जरूरी है, ताकि किसी और व्यक्ति पर हमला न हो। डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के सामने तेंदुआ आने की जानकारी मिली थी, टीमें मौके पर हैं और क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed