फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard climbs onto the pump house of a farmer's tubewell

Moradabad News: किसान के नलकूप की कोठरी पर चढ़ा तेंदुआ

Wed, 12 Aug 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard climbs onto the pump house of a farmer's tubewell
कांठ। क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए अब क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं, जिससे लोगों में तेंदुओं की दहशत व्याप्त है। अब तेंदुआ तहसील क्षेत्र के गांव छज्जा नंगला में किसान के नलकूप की कोठरी पर बैठा दिखाई दिया है। जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों को जागरूक किया है।
विज्ञापन




कांठ तहसील क्षेत्र के गांव छज्जा नंगला निवासी संजीव चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात उनका बेटा तनुष चौधरी कार द्वारा पास के ही गांव ढाकी से उनके गांव आ रहे रास्ते से होकर घर आ रहा था। जब वह रास्ते में पड़ने वाली नहर की पुलिया से कुछ पहले पहुंचा तो उसे छज्जा नंगला के ही रहने वाले किसान प्रदीप की नलकूप कोठरी की छत पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। जिस पर तनुष चौधरी ने अपनी कार को रोक लिया और तेंदुए की मोबाइल से वीडियो भी बना ली। कुछ देर बैठे रहने के बाद तेंदुआ उठकर नलकूप कोठरी की छत पर घूमने लगा और बाद में छलांग लगाते हुए नहर की पुलिया की तरफ चला गया। तनुष ने घर पहुंचकर इस बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों को भी सचेत किया। जिसके बाद संजीव चौधरी ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इधर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग भी की। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। खेतों और जंगलों में अकेले व निहत्थे नहीं जाने की सलाह दी गई। इधर यहां तेंदुए दिखाई देने से छज्जा नंगला, अकबरपुर सिहाली, ढाकी, शेखूपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले काफी दिन से छज्जा नंगला के आसपास तेंदुआ दिखाई देता रहा है।
विज्ञापन




. वन विभाग की टीम ने क्षेत्र गांव गोविंदपुर ज्ञानपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने यहां एक साथ कई तेंदुए दिखाई देने का दावा किया था। उनका कहना था कि तेंदुए किसानों के पशुओं के पीछे भी दौड़े थे। जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर पिंजरा लगवाने की मांग की थी। वन विभाग ने कई दिन पहले गांव में पिंजरा लाकर रख दिया था। सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण पिंजरा नहीं लगाया जा सका था। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने सही लोकेशन को तलाश कर एक खेत में लगा दिया है, इस पिंजरे में टीम की निगरानी में शिकार भी लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम और कुरी रवाना में भी कई दिन से पिंजरे लगे हुए हैं, लेकिन इनमें अभी तक तेंदुए नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- गोविंदपुर ज्ञानपुर में तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा



कांठ। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र गांव गोविंदपुर ज्ञानपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने यहां एक साथ कई तेंदुए दिखाई देने का दावा किया था। उनका कहना था कि तेंदुए किसानों के पशुओं के पीछे भी दौड़े थे। जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर पिंजरा लगवाने की मांग की थी। वन विभाग ने कई दिन पहले गांव में पिंजरा लाकर रख दिया था। सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण पिंजरा नहीं लगाया जा सका था। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने सही लोकेशन को तलाश कर एक खेत में लगा दिया है, इस पिंजरे में टीम की निगरानी में शिकार भी लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम और कुरी रवाना में भी कई दिन से पिंजरे लगे हुए हैं, लेकिन इनमें अभी तक तेंदुए नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed