फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked young man

Moradabad News: खेत पर चारा लेने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked young man
मंडी धनौरा। थानाक्षेत्र के गांव फंदेड़ी सादात में शनिवार की सुबह खेत पर चारा लेने युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की कवायद कर रहा है।
विज्ञापन

फंदेडी सादात गांव निवासी जफर अब्बास शनिवार की सुबह करीब सात बजे पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर गया था। जफर अब्बास चारा काट रहा था। अचानक वहां छिपे बैठे तेंदुए ने जफर अब्बास के गले पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जफर ने साहस का परिचय देते चारा काटने वाली दरांती से तेंदुए के मुंह पर वार किया। उसके शोर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। तेंदुआ शोर की आवाज सुनकर दूसरे खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। ग्रामीण घायल जफर को लेकर उसे घर आए। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों के दहशत बरकरार है। सूचना मिलने पर वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुट गया है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने ग्रामीणों से अकेले में खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed