फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked sleeping villagers in two villages of Dilari, seven injured including three innocent

डिलारी के दो गांवों में तेंदुए ने सो रहे ग्रामीणों पर किया हमला, तीन मासूम समेत सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked sleeping villagers in two villages of Dilari, seven injured including three innocent
तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला होने के बाद जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद वार्ड में भर्ती बच्ची - फोटो : CITY
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार देर रात तेेंदुए ने सो रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एंबुलेंस लेकर गांव पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस हमले की वजह से आस पड़ोस के कई गांवों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब दो बजे डिलारी थानाक्षेत्र के धींगरपुर गांव में मुनाजिर के परिजन घर में सो रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी दौरान घर में तेंदुआ घुस गया। उसने बकरी पर हमला किया। इसी बीच परिवार के लोग जाग और उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे अन्य ग्रामीण भी जाग गए। उन्होंने तेेंदुए को दौड़ा लिया। कुछ ही देर बाद तेंदुआ पड़ोसी गांव मूलावान गांव पहुंच गया। तेंदुए ने यहां एक के बाद एक दस से ज्यादा घरों में हमला किया। इस हमले उजमा (05), मोहम्मद शाकिब (05), अंजुम (40), आसिफ (11), मोहम्मद इरफान (45), सायरा (25) छोटे (38) घायल हो गए। इस घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में जाग हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीण हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने तेंदुए को जंगल की ओर दौड़ा लिया। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के जरिये घायलों को डिलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। इस घटना के बाद से मूलावान गांव के अलावा आस पड़ोस के गांव के लोग भी दहशत में हैं। वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई है। डिलारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को
दी थी सूचना, नहीं दिखाई गंभीरता
मुरादाबाद। मूलावान गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी जंगल में तेेंदुआ देखा गया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। कई बार सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम एक बार मौके पर पहुंची थी और एक दिन पिंजरा भी लगाया गया। इसके बाद टीम पिंजरा लेकर वापस लौट गई थी। तेंदुए लगातार क्षेत्र में ही घूम रहा था। ब्यूरो
तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों का परिवारों का आरोप है कि देर रात करीब तीन बजे घायलों को भर्ती करा दिया गया था, लेकिन अस्पताल में घायलों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही है। घायल शाकिब की मां छोटी ने बताया कि कई घंटे बाद उनके बेटे को देखने डाक्टर आए। ब्यूरो
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जानवर की पकड़ने की मांग
डिलारी। मूलावाहन व धींगरपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग की टीम से जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बताया कि वह जंगली जानवर भूरे रंग के कुत्ते की तरह था। प्रदर्शन करने वालों में गुलजारी, प्यारे खां, चुन्नी खां, पूर्व प्रधान भन्नू, कलुआ, मोबीन, कसमुद्दीन आदि शामिल रहे। संवाद

तेंदुआ इतने घरों में नहीं करता हमला
डिलारी। क्षेत्र मूलावान गांव में सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल लोगों से बात की। वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि तेंदुआ इतने घरों में हमला नहीं करता। यह पागल कुत्ता या पागल गीदड़ हो सकता है। किसी जानवर के पंजों के निशान भी नहीं मिले जिससे अनुमान लगाया जा सके। जंगली जानवर ने जितने घरों में हमला किया है उन घरों में बाउंड्री नहीं है। कोई भी जानवर आसानी से आ सकता है। संवाद

तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला होने के बाद जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद वार्ड में भर्ती मरीज।

तेंदुए द्वारा बच्चे पर हमला होने के बाद जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद वार्ड में भर्ती मरीज।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed