फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lekhpal suspended for demanding convenience fee

Moradabad News: सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Wed, 17 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for demanding convenience fee
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव बरोली रुस्तमपुर निवासी किसान अजय सिंह से खसरे की नकल के बदले सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम ने आरोपी लेखपाल संजीव सैनी को निलंबित कर दिया। लेखपाल के खिलाफ तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने मंगलवार को एसडीएम को भेजी जांच रिपोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि बरोली रुस्तमपुर हल्के पर तैनात लेखपाल संजीव सैनी ने बिलारी नगर में ईदगाह रोड पर स्थित अपने कमरे पर बरोली रुस्तमपुर गांव निवासी किसान अजय सिंह से उनके पिता के नाम वाली कृषि भूमि के खसरे की नकल लेने के लिए सुविधा शुल्क की मांग थी। वायरल वीडियो में आरोपी लेखपाल कहता दिख रहा है कि खसरे को बनाने के लिए सर्वे कराने में पैसा देना पड़ता है। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट में निलंबित करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार की जांच रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम विनय कुमार सिंह ने लेखपाल संजीव सैनी को निलंबित कर दिया और तहसीलदार न्यायिक को जांच अधिकारी बनाते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम ने अग्रिम आदेशों तक निलंबित लेखपाल संजीव सैनी को रजिस्टर कानूनगो कार्यालय के भूलेख अनुूभाग से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed