{"_id":"687953480c59c8e7c00ea8a5","slug":"lekhpal-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-suspended-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-688959-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, निलंबित
विज्ञापन
कुंदरकी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे कुंदरकी नगर के लेखपाल दिनेश चौधरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने वाहन चालक से उसकी बेटी के सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कुंदरकी थाने में केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एसडीएम बिलारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच तहसीलदार बिलारी को सौंपी गई है।
कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात निवासी वाहन चालक मेहरबान अली ने बताया कि उसकी बेटी मासूम फात्मा पुलिस विभाग में भर्ती के लिए प्रयास कर रही है। नौकरी में दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ हासिल करने के लिए उसको सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ रही थी। एक माह पहले बिलारी तहसील में प्रमाणपत्र के लिए आवेदन जमा किया था जिसकी जांच कुंदरकी नगर के लेखपाल दिनेश चौधरी को मिली थी। मेहरबान हुसैन का आरोप है कि लेखपाल सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार की मांग रहे थे और एक माह से परेशान कर रहे थे। चालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के मुरादाबाद कार्यालय में शिकायत की थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे टीम ने योजना बनाकर लेखपाल को कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी निवासी शौकत अली के मकान के सामने लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। शुक्रवार आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
00
थाने में पहुंचे कई लेखपाल, साजिश बताया
कुंदरकी। कटघर के गोविंदनगर निवासी लेखापाल दिनेश चौधरी की गिरफ्तारी होने पर बिलारी तहसील से कई लेखपाल भी थाने पहुंच गए। यहां पर लेखपालों ने आरोपी से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि साजिश के तहत लेखपाल दिनेश चौधरी को फंसाया गया है। वहीं गिरफ्तार दिनेश चौधरी ने खुद काे बेकसूर बताया।