{"_id":"65527b49e1700bbb5a04ee87","slug":"leave-your-seat-struggle-to-enter-the-train-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-283021-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीट छोड़िए, ट्रेन में प्रवेश पर करना पड़ रहा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीट छोड़िए, ट्रेन में प्रवेश पर करना पड़ रहा संघर्ष
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार के मौके पर ट्रेनों में सीट तो छोड़िए प्रवेश करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर देखने को मिला। शाम पांच बजे के बाद जब सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची तो अंदर जाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जबकि ट्रेन की जनरल बोगियां पहले खचाखच भरी थीं।
ज्यादा भीड़ जुटने से स्थिति यह हो गई कि आरक्षित बोगियों के दरवाजे पर लटककर सफर करने को लोग मजबूर दिखे। घर पहुंचने की ऐसी होड़ कि शौचालयों में भी अनारक्षित यात्री भर गए और आरक्षित यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर पूर्वांचल के लिए चलने वाली ट्रेनों जैसे श्रमजीवी, शहीद, सप्तक्रांति, अवध असम में इन दिनों बेशुमार भीड़ है। यह भीड़ दिल्ली व पंजाब से आ रही है।
मुरादाबाद तक ट्रेनों के पहुंचते पहुंचते एक भी बोगी में जगह नहीं बचती। टीटीई स्टाफ भी आरक्षित बोगियों में चेकिंग नहीं कर पा रहे हैं। स्लीपर व एसी बोगियों में अनारक्षित यात्रियों का जमावड़ा है। ऐसी शिकायतों का एक्स (ट्वीटर) पर ढेर लगा है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि छठ पूजा के लिए चार और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते हैं।