फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leaning poles are sounding a warning... don't say later that you weren't told.

Moradabad News: झुके खंबे आगाह कर रहे...फिर मत कहना बताया नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Leaning poles are sounding a warning... don't say later that you weren't told.
गुरहट्टी, गंज बाजार और हरथला में झुके पड़े हैं बिजली के पोल
विज्ञापन

शहर के इन व्यस्त बाजारों से हर दिन गुजरते हैं हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। गुरहट्टी चौराहा, गंज बाजार, पीरजादा रोड और हरथला। यह शहर के व्यस्त इलाके हैं। यहां से गुजर रही बिजली लाइन के पोल झुक गए हैं। यह स्थिति भी कोई आज की नहीं बल्कि काफी समय से यही हालात हैं। लेकिन विभाग फिर भी ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि कमजोर लाइन से कभी भी बड़ा खतरा हो सकता है।



गंज बाजार : दुकान की ओर झुका पोल, नीचे तक लटके तार

गंज बाजार में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा एक दुकान की तरफ झुका हुआ है। खंभे से निकले तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। दुकानों के सामने खड़े लोग और सड़क से गुजरते वाहन इस पोल के ठीक नीचे से निकलते हैं।
विज्ञापन


गुरहट्टी से कोर्ट रोड : सड़क के किनारे झुके खंभे
गुरहट्टी से कोर्ट रोड के बीच भी बिजली के खंभे सीधे खड़े नजर नहीं आते। सड़क के किनारे लगे खंभों और उनसे जुड़े तारों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। व्यस्त रास्ते पर यह स्थिति कभी भी परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरजादा रोड : दुकान पर झुका पोल
पीरजादा रोड स्थित हयात नगर की गली नंबर तीन में लगा बिजली का पोल एक दुकान की तरफ झुका है। पोल जर्जर हालत में है और उससे जुड़े तार रास्ते की ओर झूल रहे हैं। यहां से आने-जाने वालों के सिर के ऊपर ही तार नजर आते हैं।


हरथला : चार खंभों में एक झुका, तार भी नीचे

हरथला में कांठ रोड पर चार बिजली के खंभों में एक पोल झुका हुआ है। पोल का झुकाव साफ दिखाई देता है और तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं। सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच यह स्थिति चिंता बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। रविंद्र गोयल और नीरज अग्रवाल ने बताया कि झुके खंभों को सीधा कराने और लटकते तारों को व्यवस्थित कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed