{"_id":"60e4b2de8ebc3ebe0747009f","slug":"leaking-roof-of-community-toilet-notice-to-three-including-secretary-je-city-news-mbd394806290","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय की टपकती मिली छत, सचिव, जेई समेत तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय की टपकती मिली छत, सचिव, जेई समेत तीन को नोटिस
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी की फेहरिस्त थमने का नाम नहीं ले रही है। वाटर कूलर, सैनिटाइजर मशीन की खरीद से लेकर कई विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर कमिश्नर द्वारा कराई जा रही जांच अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हो सकी है कि अब सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों के निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की बात सामने आई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सदर ब्लॉक की मोहब्बतपुर भगवतपुर ग्राम पंचायत के निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय की छत टपकने समेत कई गड़बड़ियां मिली हैं। जिसके लिए उन्होंने पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने मंगलवार को सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर भगवतपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कंपोजिट विद्यालय में बैठक कर जनता की समस्याएं सुनी। जहां किसी ने उन्हें विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की तो किसी ने वृद्धा पेंशन की।
ग्रामीणों की समस्याओं का उन्होंने समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों के आवासों का निरीक्षण किया। जहां अधिकांश लाभार्थियों के आवास का फर्श बना नहीं पाया गया।
विज्ञापन
कई और गड़बड़ियां मिलीं जिस पर पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं जेई आईडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कमियों को एक सप्ताह के अंदर दूर कराने के निर्देश दिए।