फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leader of the Opposition Lal Bihari Yadav welcomed in Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को किया स्वागत

Sat, 05 Sep 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition Lal Bihari Yadav welcomed in Kundarki.
कुंदरकी। शुक्रवार को मुरादाबाद बरेली शिक्षक खंड के चुनाव का समय करीब आने के कारण सपा नेता एवं विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव नगर के किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां पर नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षाविद हाजी शरीफ उद्दीन पाशा के निधन पर शोक प्रकट किया। गौरतलब है कि लाल बिहारी यादव इससे पूर्व भी किसान पब्लिक इंटर कॉलेज आ चुके हैं, जब वह माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के संगठन के अध्यक्ष थे। उन्होंने इस मौके पर सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के लिए वोट की अपील भी की। इस मौके पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, वेद प्रकाश सैनी, प्रबंधक आरिफ पाशा एड, शफी अहमद सैफी, नदीम खान, गुलाम मोहम्मद, इंतखाब आलम, हुस्न ए आलम, निजामुद्दीन सैफी, आसिफ हुसैन, सोहेल पाशा, मोहम्मद रेहान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed