फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers went to Moradabad to vote in the State Bar Council member election.

Moradabad News: प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य चुनाव के मतदान को मुरादाबाद गए वकील

Wed, 28 Jan 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyers went to Moradabad to vote in the State Bar Council member election.
बिलारी। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव में मंगलवार को मतदान करने के लिए बिलारी तहसील से अनेक वकील मुरादाबाद कचहरी पहुंचे। मंगलवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव में मतदान प्रक्रिया होने की वजह से मंगलवार को बिलारी तहसील स्थित सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक में बार पदाधिकारियों ने बार सदस्यों को मतपत्र पर पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वरीयता क्रम के अनुसार निशान लगाने का तरीका समझाया। बाद में बिलारी तहसील से बड़ी संख्या में वकील मतदान करने के लिए मुरादाबाद कचहरी को रवाना हो गए। वकीलों ने अपने परिचय पत्र हाथ में लेकर आपसी एकता की मजबूती का संकल्प भी दोहाराया। इस दौरान बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर और सचिव रामकुमार सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और सचिव सुनील कुमार सिंह, बार के पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, चौधरी अनोद कुमार, नबाव हुसैन, बिशन सिंह, मोहम्मद आसिफ कमल,रईस अहमद अंसारी, मनोहर सिंह मौर्य, सुमित चौधरी, अवधेश कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed