फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers suspended judicial work due to rain.

Moradabad News: बारिश की वजह से वकीलों ने स्थगित रखा न्यायिक कार्य

Thu, 09 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 09 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lawyers suspended judicial work due to rain.
बिलारी। बुधवार को दिन के समय में बारिश होने की वजह से स्थानीय तहसील के वकीलों ने सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा। बुधवार सुबह तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बार पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह से बारिश होने और बारिश होने की वजह से मौसम खराब हो जाने की वजह से मुकदमों की पैरवी के लिए वादकारी नहीं आए हैं ऐसी स्थिति में अदालतों में मुकदमों की पैरवी करने में वकीलों को असुविधा होगी। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि बुधवार को पूरे दिन तहसील की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति सभी संबंधित न्यायालयों को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed