{"_id":"6a40312c3ad16555460c5dca","slug":"lawyers-protest-against-e-registry-continued-for-the-13th-day-moradabad-news-c-279-1-mo11005-115972-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में 13वें दिन भी वकीलों का जारी रहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में 13वें दिन भी वकीलों का जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में शनिवार को लगातार 13वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की। कार्यालय में कोई भी रजिस्ट्री बैनामा नहीं होने दिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि डिजिटल रजिस्ट्री जनहित में नहीं है। उनका कहना है कि सरकार के इस आदेश से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जनता को भी संपत्ति का रजिस्ट्री बैनामा कराने में परेशानी होगी। सरकार को आदेश रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक अधिवक्ताओं का आंदोलन चलता रहेगा।
उनके आंदोलन में दस्तावेज लेखक भी शामिल रहे। मौके पर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, पूर्व अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, सतीश कुमार चौहान, अनुज सक्सैना, अनिल नायक, शमीम कुरैशी, अजय सक्सैना व ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।